Chardham Yatra 2023: यात्रियों को यमुनोत्री ले जाने को लेकर घोड़े-खच्चर संचालक में मारपीट, तीर्थयात्री परेशान
Chardham Yatra 2023 जानकी चट्टी में घोड़े-खच्चर संचालक तीर्थ यात्रियों को यमुनोत्री धाम में ले जाने को लेकर आपस में मारपीट कर रहे हैं। घोड़े-खच्चर संचालकों का मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। यह संचालक घोड़े-खच्चर संचालक रोटेशन व्यवस्था को धाता बता रहे हैं।
टीम जागरण, उत्तरकाशी: Chardham Yatra 2023: जानकी चट्टी में घोड़े-खच्चर संचालक तीर्थ यात्रियों को यमुनोत्री धाम में ले जाने को लेकर आपस में मारपीट कर रहे हैं। जिसके चलते धाम में जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रोटेशन व्यवस्था को धाता बता रहे घोड़े-खच्चर संचालक
घोड़े-खच्चर संचालकों का मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दो संचालक महिला तीर्थयात्री को धाम में ले जाने को लेकर आपस में भीड़ रहे हैं। जबकि जिला प्रशासन ने यमुनोत्री धाम में घोड़े-खच्चर संचालकों के लिए रोटेशन व्यवस्था बनाई है। लेकिन घोड़े-खच्चर संचालक रोटेशन व्यवस्था को धाता बता रहे हैं।
ऐसे देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों पैदल यात्रा के प्रमुख पड़ाव जानकी चट्टी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बीमार ट्रैकर को पहुंचाया गंगोत्री
वहीं रविवार गोमुख जाते समय एक चीड़वासा के पास एक महिला ट्रैकर की तबियत बिगड़ी। चीड़वासा में तैनात फर्स्ट मेडिकल रिस्पांडर (एफएमआर) ने महिला ट्रैकर को फर्स्ट मेडिकल एड दिया। साथ ही कुर्सी का स्ट्रेचर बनाया गया। जिसके जरिये राज्य आपदा मोचन बल के जवानों ने बीमार महिला ट्रैकर को गंगोत्री अस्पताल तक पहुंचाया। रास्ते में एफएमआर की ओर से ट्रैकर को ऑक्सीजन भी दिया गया।
गंगोत्री से गोमुख की ट्रैकिंग के लिए गई थी महिला
गंगोत्री अस्पताल में महिला ट्रैकर का उपचार किया जा रहा है। महिला ट्रैकर सुनीता निवासी जयपुर राजस्थान रविवार की सुबह गंगोत्री से गोमुख की ट्रैकिंग के लिए गई थी। गंगोत्री से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चीड़वासा के पास महिला ट्रैकर की तबियत बिगड़ी। साथी ट्रैकरों ने चीड़वासा में एसडीआरएफ और एफएमआर से मदद मांगी। जिसके बाद महिला ट्रैकर को गंगोत्री पहुंचाया गया। महिला ट्रैकर की स्थिति खतरे से बाहर है।