विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर उतरेंगे वायुसेना के पैराकमांडो, बरेली एयरबेस से अधिकारी पहुंचे

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:05 AM (IST)

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायुसेना का दस दिवसीय सैन्य अभ्यास जारी है, जिसमें 17 नवंबर को पैराकमांडो की लैंडिंग का अभ्यास संभावित है।

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर उतरेंगे वायुसेना के पैराकमांडो। प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर उतरेंगे वायुसेना के पैराकमांडो। प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, चिन्यालीसौड़ । चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायुसेना का दस दिवसीय सैन्य अभ्यास जारी है। शनिवार को बरेली एयरबेस से वायुसेना के अधिकारी एएलएच (एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर) से हवाई पट्टी पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि वायुसेना 17 नवंबर को यहां पैराकमांडो की लैंडिंग का अभ्यास कर सकती है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मौसम प्रतिकूल होने के कारण यहां कोई बड़ा सैन्य विमान नहीं उतर पाया है।

बीते 12 नवंबर को वायुसेना ने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर दस दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया था।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में वायुसेना का 10 दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू, Dornier विमान ने भरी उड़ान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।