किच्छा में भैंस चराने गया युवक गौला नदी में बहा, लापता
भैंस चराने गया युवक गौला नदी में बह गया। गौतखोरो ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कही पता नही चला।
किच्छा, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: भैंस चराने गया युवक गौला नदी में बह गया। गौतखोरो ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कही पता नही चला।
सतीश (25 वर्ष) पुत्र रामपाल निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा अपनी भैंस चराने के लिए गौला नदी के किनारे गया था। नदी का बहाव तेज होने के कारण अचानक उसका पैर फिसला और वह संभल नही पाया।
देखते ही देखते वह गौते लगता हुए नदी की धारा के साथ बह गया। सतीश के बहने पर मंडी में हड़कंप मच गया। मंडी के तैराक नदी में कूद गए। जब तक उसका कहीं पता नही लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
इस किच्छा पुलिस ने जल पुलिस को सूचना दे गोताखोरों को बुला लिया। मंगलवार दोपहर तक उसका कही पता नही लगा। पुलिस टीम नदी के किनारे की झाड़ियां भी खंगालने में जुटी है।
यह भी पढ़ें: सहस्रधारा में घूमने गए पति-पत्नी बहे, पुलिस ने बचाया
यह भी पढ़ें: कोसी नदी में फंसा आइटीबीपी का पूर्व जवान, पांच घंटे बाद निकाला
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आफत की बारिश, भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त; एक की मौत