फंदे से लटका मिला विवाहिता का शक, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
रुद्रपुर, जेएनएन। सुभाष कॉलोनी में विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सुभाष कॉलोनी निवासी शंकर पंतनगर में गैस की होम डिलीवरी का काम करता है। पिछले साल नवंबर में उसकी शादी 19 वर्षीय माया से हुई थी। शंकर हर रोज की तरह अपने काम पर चला गया। रात को जब वो लौटा तो उसके पिता मुन्ना लाल घर के बाहर आग सेंक रहे थे।
जिसपर वो अंदर जाने लगा, लेकिन कमरा बंद था। काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर माया फंदे से लटकी हुई थी, जिसे देख सबके होश उड़ गए।
हालांकि, मृतक विवाहिता के भाई मुकेश कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी किच्छा ने बताया कि बहन की शादी उसने ही करवाई थी। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग बाइक और एलसीडी की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: नए साल पर दो घरों में पसरा मातम, महिला और किशोर ने फंदे से लटककर दी जान
यह भी पढ़ें:गृह क्लेश से परेशान पूर्व प्रधान के पति ने खुद को लगार्इ आग, मौत
यह भी पढ़ें: पेट्रोल छिड़क एक शख्स ने खुद को लगार्इ आग, गंभीर घायल