साइबर ठग के निशाने पर बुजुर्ग, डिजिटल अरेस्ट से बचाएगी व्हाट्सएप की ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग’
साइबर ठग बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट कर उनकी जीवनभर की कमाई लूट रहे हैं। एसटीएफ और साइबर पुलिस व्हाट्सएप की 'स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग' सक्रिय करने की सलाह दे रही है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। साइबर ठगों का बुजुर्ग आसानी से निशाना बन रहे हैं। बुजुर्गों को वह डिजिटल अरेस्ट कर उनकी जीवनभर की जमा-पूंजी हड़प रहे हैं।
इस तरह के मामले सामने आने के बाद एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस घर के बुजुर्गों के मोबाइल में व्हाट्सएप की ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग’ सक्रिय करने के लिए जागरूक कर रही है।
दिखाते हैं गंभीर अपराध में फंसाने का भय
साइबर ठग पुलिस, सीबीआई, क्राइम ब्रांच या अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर बुजुर्गों को कॉल करते हैं। बाद में उन्हें किसी गंभीर अपराध में फंसाने का भय दिखाते हैं। इसके बाद गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर उन्हें घंटों वीडियो कॉल पर रखकर डिजिटल अरेस्ट करते हैं।
बाद में खाते से रकम दूसरे खातों में स्थानांतरित करा लेते हैं। ऐसे साइबर अपराध से बुजुर्गों के बचाव में जागरूकता के साथ व्हाट्सएप की एक सुरक्षा व्यवस्था भी मददगार साबित हो रही है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि घर के बुजुर्गों के मोबाइल में व्हाट्सएप की ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग’ सक्रिय की जाए। इसके लिए व्हाट्सएप की सेटिंग्स में प्राइवेसी और फिर एडवांस्ड विकल्प पर जाना होगा। यहां ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग’ को सक्रिय किया जा सकता है। यह सुविधा अज्ञात स्रोतों से आने वाले संदिग्ध संदेशों और कॉल से बचाव में सुरक्षा प्रदान करने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें- साइबर सेंधमारी: देशभर में हैकर्स का नेटवर्क, व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर 10 हजार में बेचते हैं सरकारी ID-पासवर्ड
यह भी पढ़ें- फेसबुक विज्ञापन और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जालसाजी, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लखनऊ में 81.41 लाख की ऑनलाइन ठगी
