विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेसबुक विज्ञापन और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जालसाजी, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लखनऊ में 81.41 लाख की ऑनलाइन ठगी

Published: Wed, 30 Sep 2026 05:56 PM (IST)

लखनऊ के गोमती नगर निवासी महेश प्रसाद से साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 81.41 लाख रुपये की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. महेश प्रसाद से 81.41 लाख की ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ठगी।

  2. फेसबुक विज्ञापन और व्हाट्सएप ग्रुप से ठगों ने फंसाया।

  3. फिनसाल एल्गो ऐप के जरिए पैसे जमा कराए, निकासी रोकी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। साइबर ठगों ने गोमती नगर के महेश प्रसाद के साथ 81.41 लाख रुपये की आनलाइन ठगी की है। ठगों ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया।
महेश प्रसाद को फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग के लिए वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने का संदेश मिला। वह ए-103 डी-11 मार्केट गुरुज नाम के ग्रुप में शामिल हो गए।

इसके बाद अनन्या कुलकर्णी नाम की महिला ने उन्हें वाट्सएप पर संपर्क किया और फिनसाल एल्गो एप डाउनलोड कराकर ट्रेडिंग के नाम पर रकम जमा कराई। एप डाउनलोड करने में दिक्कत आने पर उन्हें एक लिंक भेजा गया। शुरुआत में खाते की डिटेल भेजकर न्यूनतम पांच हजार रुपये जमा कराए गए।

झांसा देकर भी रकम जमा कराई

ग्रुप में उन्हें इंस्टीट्यूशनल शेयर खरीदने और बेचने के संदेश मिलते रहे। एप पर शेयर खरीदने के बाद अगले दिन बेचने का निर्देश दिया जाता था और मुनाफे की रकम उनके एप अकाउंट में दिखाई जाती थी। इसी तरह आइपीओ अलाटमेंट का झांसा देकर भी रकम जमा कराई गई।

महेश कुमार ने 27 अगस्त को रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने बताया कि उनके खाते में 200 प्रतिशत से अधिक मुनाफा हुआ है। पैसा निकालने से पहले 20 प्रतिशत कमीशन जमा करना होगा। उन्होंने करीब 30 लाख रुपये और जमा कर दिए।

यह भी पढ़ें- श्रीराम मंदिर आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में गोरक्षपीठ का अतुलनीय योगदान : CM योगी

कुल 81.41 लाख रुपये जमा करने के बाद उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने कहा कि फिनसाल एल्गो एप अकाउंट गलत मोड में चला गया है। इस पर उन्हें ठगी का शक हुआ और मंगलवार को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया।