विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंदिर के सामने मीट की दुकान खोलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Wed, 22 Feb 2017 05:05 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 06:00 AM (IST)

खटीमा में खेतलसंडा गांव नीलकंठ मंदिर के सामने मीट मछली की दुकान खोले जाने से ग्रामीण भड़क उठे। उन्‍होंने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।

मंदिर के सामने मीट की दुकान खोलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मंदिर के सामने मीट की दुकान खोलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

खटीमा, [जेएनएन]: उधमसिंह नगर जनपद के खटीमा में खेतलसंडा गांव नीलकंठ मंदिर के सामने मीट मछली की दुकान खोले जाने से ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वन भूमि पर बैठे दुकानदारों को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे अराजकता हो रही है, पूजा अर्चना को जाने के लिए परेशानी हो रही है। वहां पर लोग शराब पी रहे हैं जिससे गांव में अशांति का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: फैक्ट्री से नहर में छोड़ा गंदा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ज्ञापन देने वालों में फूलमती गायत्री लज्जावती बसंत देवी सरस्वती अनीता लक्ष्मी रेखा नंदन आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: गंभीर धाराओं में मुकदमे पर भड़के व्यापारी, किया प्रदर्शन