उत्तराखंड के कुमायूं में पश्चिमी विक्षोभ से गिरा दिन का तापमान, मौसम में हुआ बदलाव, जानें किस जिले में कितना रहा तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा, खासकर तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में। मौसम ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जासं, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से रविवार को मौसम में बदलाव दिखा। तराई के अधिकांश हिस्सों में सुबह से दोपहर तक आंशिक बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर सुबह बूंदाबांदी हुई। इससे दिन के तापमान में कमी आई है। सोमवार से फिर से मौसम शुष्क होने लगेगा।
रविवार को पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यद्यपि रात्रि का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री बढ़ा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्र में भी इसी तरह की स्थिति है। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा तो न्यूनतम पारा 2.0 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया।
पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान दहाई के नीचे आने से सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। यद्यपि मैदानी क्षेत्रों में अभी राहत है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पर्वतीय क्षेत्र से लेकर तराई तक में देखा गया। 16 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पर्वतीय जिलों के घाटी वाले क्षेत्रों में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। अगले दो-तीन दिन तराई के तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।
रविवार का अधिकतम व न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
मुक्तेश्वर 15.4 8.1
अल्मोड़ा 26.6 11.3
पंतनगर 25.5 16.6
पिथौरागढ़ 22.2 10.9
चंपावत 20.3 9.6
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में व्यास, दारमा, जोहार और खलिया टॉप में हिमपात, चौदास में वर्षा
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम: देहरादून में दिन का पारा बढ़ा, रातें होंगी ठंडी