विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही हंगामा, कार से उतरने से किया मना, उल्टे पांव मायके लौटी, कारण जान हो जाएंगे हैरान

By Rajesh VermaEdited By:
Published: Sun, 27 Nov 2022 11:12 PM (IST)

दूल्हा-दुल्हन के घर पहुंचने उन्हें गृह प्रवेश कराने के लिए कार से उतारने लगे तो दुल्हने से कार से उतरने ...और पढ़ें

ल्हन ने कार से उतरने से मना कर दिया और उल्टे पांव मायके लौट गई।
ल्हन ने कार से उतरने से मना कर दिया और उल्टे पांव मायके लौट गई।

जागरण संवाददाता, बाजपुर : शादी विवाह की खबरें अक्सर चर्चा बटोरती हैं। अक्सर शादी के दौरान या मंडप में कई बार कुछ ऐसा हो जाता है कि खुशियों की जगह हंगामा मच जाता है, मगर यहां हंगामा मचा, शादी के बाद। वह भी तब, जब दुल्हन विदा होकर सुसराल पहुंची। दुल्हन ने कार से उतरने से मना कर दिया और उल्टे पांव मायके लौट गई। उसने जो कारण बताया, उसे सुनकर लोग भौचक्के रहे गए।

मुरादाबाद गई थी बारात

बाजपुर के दोराहा चौकी क्षेत्र के रम्पुरा शाकर गांव निवासी युवक का निकाह मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार को दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुंचे, जिसके बाद सभी रस्में हंसी-खुशी के माहौल में हुई। दुल्हन पक्ष ने भी बारात का खूब सत्कार किया। रविवार सुबह बेटी को स्वजनों ने दूल्हे के साथ भीगी पलकों के साथ विदा भी कर दिया। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर बाजपुर पहुंचा तो हंगामा मच गया।

दुल्हन बोली- दूसरे युवक से कराया निकाह

दूल्हा-दुल्हन के घर पहुंचने पर सभी लोग घर के नए मेहमान के स्वागत को उत्सुक थे और उन्हें गृह प्रवेश कराने के लिए कार से उतारने लगे तो दुल्हन से कार से उतरने से ही मना कर दिया। उसकी बातें सुनकर दूल्हा और दूल्हे के स्वजन चौंक पड़े। दुल्हन ने कहा कि उसकी शादी किसी और से तय हुई थी, मगर शादी किसी और से कर दी गई। दूल्हा पक्ष के लाख समझाने के बाद भी दुल्हन ने कार से उतरने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद दूल्हन अपने मायके वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें : शराब पीकर मंडप में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया 

पंचायत बैठी, हुआ ये फैसला

बेटी के मायके पहुंचने पर लोग हैरान रह गए। कारण पूछने पर उसने बताया कि उसका निकाह जिस लड़के के साथ तय हुआ था, निकाह करने वाला शख्स दूसरा है। उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से करा दी गई है। कार में बैठने के बाद जब उसने शौहर का चेहरा देखा तो इसका पता चला। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें हुए निर्णय के बाद दूल्हे ने दूल्हन पक्ष की ओर से मिले गहने और सभी सामान वापस कर दिए और दोनों अपने-अपने घरों को चले गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।