Move to Jagran APP

शराब पीकर मंडप में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया

bride refused to marry हल्द्वानी के बिठोरिया निवासी एक युवक का विवाह कुछ समय पहले कुसुमखेड़ा निवासी युवती से तय हुआ था। 24 नवंबर को युवती के घर महिला संगीत का आयोजन हुआ। 25 नवंबर को दोनों की शादी गैस गोदाम रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हा रही थी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 27 Nov 2022 01:24 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 01:24 PM (IST)
शराब पीकर मंडप में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया
हल्द्वानी के बिठोरिया नंबर एक निवासी एक युवक का विवाह कुसुमखेड़ा निवासी युवती से तय हुआ था।

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : शादी के दिन भी दुल्हे को शब्र नहीं हुआ और पीकर मंडप में पहुंच गया। यह बात दूल्हन को पता चली तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हे ने काफी हंगामा किया। फिर भी बात बनी नहीं। बरात बिना दुल्हन के वापस लौटी। घर पहुंचकर भी दुल्हे ने हंगामा किया तो स्वजनों ने उसे नशा मुक्ति केन्द्र पहुंचा दिया।

loksabha election banner

अक्सर शराब पीकर हुड़दंग और मारपीट करने जैसी घटनाएं आपने खूब सुनी होगी। यहां तो बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा नशा मुक्ति केंद्र पहुंच गया। शराब के नशे में धुत दूल्हे को मंडप में देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना किया। बारात बिना दुल्हन को लेकर घर लौट गई। घर में भी दूल्हे ने हंगामा किया तो उसे नशा नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा दिया गया।

हल्द्वानी के बिठोरिया की घटना

हल्द्वानी के बिठोरिया नंबर एक निवासी एक युवक का विवाह कुछ समय पहले कुसुमखेड़ा निवासी युवती से तय हुआ था। 24 नवंबर को युवती के घर महिला संगीत का आयोजन हुआ। 25 नवंबर को दोनों की शादी गैस गोदाम रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में होनी थी। रात आठ बजे बारात बैंक्वेट हॉल में प्रवेश कर गई। दूल्हा भी अंदर पहुंचा।

ठीक से चल नहीं पा रहा था दुल्हा

यहां तक तो सब ठीक था। कुछ बारातियों ने प्रीतिभोज भी करना शुरू कर दिया। दूल्हा मंडप में आया तो वह ना तो चल पा रहा था और ना ही बैठा रहा था। नशे का सुरूर उसके सिर चढ़ा हुआ था। यह देख दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन पक्ष के लोग भी आक्रोशित हो गए और हंगामा हो गया। दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास हुआ।

हंगामा करने पर पहुंची पुलिस

हंगामा अधिक हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन दूल्हे के शराब पीकर पहुंचने से नाराज दुल्हन ने शादी से मना कर दिया था। उन्होंने बताया तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं जब बारात वापस दूल्हे के घर पहुंची तो उसने घर में भी हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु कर दिया। इससे गुस्साए परिवारजन उसे नशा मुक्ति केंद्र छोड़ कर आ गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.