विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के तराई इलाके में दिनभर छाए रहे बादल फिर शाम को बदला मौसम, झमाझम बारिश

Published: Fri, 25 Sep 2026 08:27 PM (IST)

तराई क्षेत्र में शुक्रवार शाम को मौसम बदलने के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद मौसम विभाग ने 26 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। तराई में शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बाद शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और कई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

मौसम की चेतावनी और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए ऊधमसिंह नगर जिले में शनिवार को कक्षा 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी अवकाश घोषित किया गया है।

विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर औसत से अधिक वर्षा के साथ अत्यधिक तेज बारिश भी हो सकती है। बारिश के कारण ऊधमसिंह नगर जिले में नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।

मौसम की स्थिति और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया ने ऊधमसिंह नगर में संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए 26 सितंबर शनिवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों और संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई विद्यालय इसका उल्लंघन करता है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर के शिव इन्कलेव में नकाबपोश युवकों की फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच जारी

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में स्कूली वैन की मनमानी, 10 बच्चों की क्षमता में ठूंसे 22 छात्र; पुलिस ने काटा चालान