विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर के शिव इन्कलेव में नकाबपोश युवकों की फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच जारी

By Vinod BhandariEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 25 Sep 2026 02:46 PM (IST)

रुद्रपुर की शिव इन्कलेव कॉलोनी में नकाबपोश युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई, जिससे दो वाहनों के शीशे टूट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की शिव इन्कलेव कॉलोनी में गुरुवार देर रात नकाबपोश युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। आरोप है कि युवकों ने करीब दस राउंड फायर किए। इससे कॉलोनी में अफरातफरी मच गई और दो वाहनों के शीशे भी टूट गए।

बताया गया कि युवती करीब डेढ़ माह से शिव इन्कलेव कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही थी। कॉलोनी के लोगों के अनुसार, उसके घर पर अक्सर युवकों का आना-जाना रहता था। गुरुवार देर रात भी एक युवक उसके घर पहुंचा।

इस पर कुछ लोगों ने विरोध किया। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद कई नकाबपोश युवक कार से वहां पहुंचे और हंगामा करने के साथ ही फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर कॉलोनी में दहशत फैल गई।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित मौके से फरार हो गए। कॉलोनी के लोगों के अनुसार, भागते समय कुत्तों के भौंकने पर युवकों ने एक कुत्ते पर भी फायर किया।

सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली। मौके पर मिली आरोपितों की कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस कार के आधार पर आरोपितों की पहचान और फायरिंग की घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में तमंचे और तलवार से तीन दोस्तों पर हमला, मरा समझकर छोड़ा... पुलिस कर रही तलाश

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में जीएसटी टीम का बड़ा छापा: बीकानेर स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों पर फर्जी आईटीसी का आरोप