विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर में जीएसटी टीम का बड़ा छापा: बीकानेर स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों पर फर्जी आईटीसी का आरोप

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:21 PM (IST)

राज्य कर विभाग ने रुद्रपुर और किच्छा के पांच प्रतिष्ठानों पर फर्जी तरीके से आईटीसी का लाभ लेने के आरोप ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. रुद्रपुर और किच्छा में जीएसटी टीम ने की छापेमारी।

  2. बीकानेर स्वीट्स सहित कई प्रतिष्ठानों पर फर्जी आईटीसी का आरोप।

  3. व्यापारियों ने 21.64 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। त्योहारी सीजन से पहले राज्य कर विभाग ने करापवंचन के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए रुद्रपुर और किच्छा के पांच प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, स्वीट एवं बेकरी प्रतिष्ठानों पर एक साथ तलाशी एवं अभिग्रहण की कार्रवाई की।

विभागीय टीम ने प्रतिष्ठानों से उपलब्ध अभिलेख, इलेक्ट्रानिक रिकार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इसमें रुद्रपुर का बीकानेर प्रतिष्ठान शामिल है। विभाग का दावा है कि जांच में जीएसटी प्रावधानों का अनुपालन किए बिना फर्जी आईटीसी का लाभ लेने और देय कर का पूरा भुगतान नहीं करने की जानकारी सामने आई है।

कई दिनों से इनके कर चोरी की सूचना विभागीय अधिकारियों को मिल थी थी। संयुक्त आयुक्त श्याम तिरुवा काशीपुर ने पांच टीमें गठित कर प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यापारियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए करीब 21.64 लाख रुपये की धनराशि मौके पर ही सरेंडर की।

संयुक्त राज्य कर आयुक्त श्याम तिरुवा ने बताया कि विशेष अनुसंधान शाखा ने त्योहारी सीजन को देखते हुए रेस्टोरेंट, स्वीट एवं बेकरी कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों के संबंध में सूचनाएं जुटाकर उनका विश्लेषण किया था। इसी आधार पर कार्रवाई की गई। अभियान में उपायुक्त एसआइबी इश्हाक खां के नेतृत्व में करीब 25 अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।