सड़क हादसों पर लापरवाही: ऊधम सिंह नगर में दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
एसएसपी अजय गणपति ने ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की ...और पढ़ें

यह फोटो एआई से बनाई गई है
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और प्रभावी चेकिंग में लापरवाही बरतने पर एसएसपी अजय गणपति ने सख्त रुख अपनाया है।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र में 10 अक्टूबर को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने की घटना के बाद एसएसपी ने दो चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
कार्रवाई की जद में शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज देव आए हैं। दोनों कुंडा कोतवाली क्षेत्र में तैनात थे।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और प्रभावी चेकिंग अभियान संचालित करने में लापरवाही का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने यह कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर: शराब की भट्ठी के पास युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, तीन हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर के निजी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप
