विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर के निजी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप

By Vinod BhandariEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 06 Oct 2026 12:50 PM (GMT+05:30)

रुद्रपुर के किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नानकमत्ता के प्रतापपुर निवासी महिला की मौत हो गई। मंगलवार सुबह अस्पताल की ओर से मौत की जानकारी दिए जाने पर स्वजन ने हंगामा कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की मौत दो दिन पहले ही हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन उसकी हालत ठीक होने का भरोसा देकर इलाज के नाम पर रुपये लेता रहा।

नानकमत्ता के ग्राम प्रतापपुर निवासी 26 वर्षीय नीतू पत्नी भोला चौधरी को 29 सितंबर की शाम किच्छा रोड स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर की नस में सूजन आने पर चिकित्सकों ने सीटी स्कैन और एमआरए जांच कराई। इसके बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया।

स्वजन का कहना है कि सोमवार शाम अस्पताल पहुंचने पर नीतू का शरीर ठंडा और अकड़ा हुआ था। इसके बावजूद उन्हें उसकी हालत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही स्व्जन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा किया।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के दौरान रुपये लेने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मौत की वास्तविक समय और इलाज में बरती गई लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर के किच्छा और सिरौलीकलां में 7 अक्टूबर को होगी वोटिंग, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया शेड्यूल

यह भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' के अभिनेता शोभिनव सत्या रुद्रपुर पहुंचे, खटीमा रंगोत्सव में भी हुए शामिल, सीएम धामी से की मुलाकात