विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में सनसनीखेज वारदात: जिस चचेरे भाई के लिए छह महीने पहले पुलिस से भिड़ा, उसी ने ली सतनाम की जान

By Avinash ShrivastavaEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sun, 18 Oct 2026 07:08 PM (IST)

सितारगंज में सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिसमें उसके चचेरे भाई कुलदीप सिंह उर्फ बंटी ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

HighLights

  1. सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या।

  2. चचेरे भाई कुलदीप सिंह उर्फ बंटी पर आरोप।

  3. छह माह पुराने विवाद से जुड़ा मामला।

जागरण संवाददाता, सितारगंज (ऊधम सिंह नगर)। छह माह पहले जिस चचेरे भाई को बचाने के लिए सतनाम सिंह पुलिस के खिलाफ खड़ा हो गया था, उसी चचेरे भाई पर अब उसकी गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। मार्च में दादी की मृत्यु के बाद पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठने वाले सतनाम की हत्या से पुराना घटनाक्रम फिर चर्चा में आ गया है।

28 मार्च को हुए उस मामले में तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की थी। 28 मार्च को लड़की भगाने के मामले में आरोपित कुलदीप सिंह उर्फ बंटी के घर दबिश देने पहुंची नानकमत्ता पुलिस के दौरान उसकी 80 वर्षीय दादी सुखदेव कौर पत्नी प्रीतम सिंह की गिरकर मृत्यु हो गई थी।

घटना के बाद सतनाम सिंह और उसके स्वजन सुखदेव कौर का शव लेकर थाने के गेट पर बैठ गए थे। उन्होंने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। परिवार ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई थी।

स्वजन के प्रदर्शन के चलते पुलिस अधिकारियों को कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी थी। पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ था।

मामले में तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की थी। अब छह माह बाद उसी घटनाक्रम से जुड़ा सतनाम सिंह अपने चचेरे भाई कुलदीप सिंह उर्फ बंटी की गोली का शिकार हो गया।

सिद्धा गांव में घर पर पथराव और फायरिंग की सूचना पर लौट रहे सतनाम की रास्ते में घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने बंटी समेत छह लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी पंजीकृत की है।

पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मार्च में जिस चचेरे भाई को लेकर सतनाम पुलिस के सामने खड़ा हुआ था, उसी की हत्या के आरोप में अब उसका नाम सामने आने से गांव में पुराने घटनाक्रम और मौजूदा वारदात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में चचेरे भाई ने साथियों संग घेरकर सतनाम सिंह को गोली मारी, पुरानी रंजिश बनी हत्या का कारण

यह भी पढ़ें- सितारगंज में लोडेड सरकारी राइफल लेकर प्रभारी कारापाल के आवास पहुंचा बंदीरक्षक, जान से मारने की धमकी का आरोप