विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सितारगंज में अज्ञात बाइक की टक्कर से सिडकुल कर्मी की मौत, परिवार में कोहराम

By Chayan RajputEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 24 Nov 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

सितारगंज के कल्याणपुर चौराहे पर एक सिडकुल कर्मी को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक का माहौल है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सितारगंज के कल्याणपुर चौराहे पर सोमवार देर रात सड़क पार कर रहे सिडकुल कर्मी को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का हैंडल उसकी पसलियों में जा लगा और वह करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा।

डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान सिडकुल कर्मी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, सितारगंज के सिसौना निवासी 42 वर्षीय शैलेंद्र कुमार वर्मा सोमवार रात करीब 9:30 बजे अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर कल्याणपुर चौराहे पर सिडकुल की एक कंपनी की बस का इंतजार कर रहे थे।

इस दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक का हैंडल सीधे उनकी पसली में लगा, टक्कर लगते ही शैलेंद्र उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें सितारगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

शैलेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया, जहां स्वजन शैलेंद्र को हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान देर रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर, शैलेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शैलेंद्र के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा हर्षित नैनीताल से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी ईशु सितारगंज के एक स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है।

मंगलवार सुबह हल्द्वानी मोर्चरी में मेडिकल चौकी पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने पीछे शैलेंद्र पत्नी व दो बेटे को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें- सितारगंज सड़क हादसा: पत्नी-बेटी खोकर टूटे मुकेश की मार्मिक पुकार, मासूम राधिका पूछ रही- 'मम्मी कब आएंगी'?

यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में सनसनीखेज वारदात: जिस चचेरे भाई के लिए छह महीने पहले पुलिस से भिड़ा, उसी ने ली सतनाम की जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।