विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संजय वन में मिलेगी रोमांच की डबल डोज, चलेगी जंगल सफारी व बैटरी कार... 74 लाख से बनेगा भव्य प्रवेश द्वार

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:15 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 29 Nov 2026 10:17 AM (GMT+05:30)

रुद्रपुर के संजय वन को आकर्षक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए 74 लाख रुपये की लागत से भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल संजय वन को आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। टांडा वन क्षेत्र स्थित संजय वन चेतना केंद्र में 74 लाख रुपये की लागत से भव्य प्रवेश द्वार समेत अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

शनिवार को सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने प्रवेश द्वार का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि संजय वन उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या 

प्रवेश द्वार को पर्वतीय शैली में तैयार किया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। परियोजना के तहत प्रवेश द्वार के साथ गार्ड रूम, टिकट घर और अत्याधुनिक शौचालय का भी निर्माण होगा।

उन्होंने बताया कि संजय वन में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बुजुर्गों और पर्यटकों की सुविधा के लिए आने वाले समय में बैट्री चालित कार की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उन्हें वन क्षेत्र में आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस की तैनाती और छोटी पुलिस चौकी बनाने की भी योजना है।

इसके अलावा भविष्य में जंगल सफारी शुरू करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री सुरेश कोली, सीडीओ दिवेश शाशनी, वन संरक्षक नीतीश मणि त्रिपाठी, डीएसओ यूसी तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जंगल सफारी के साथ 'समंदर' का मजा! इस टाइगर रिजर्व का वीडियो वायरल, अब उमड़ रही देश-दुनिया की भीड़

यह भी पढ़ें- जंगल सफारी का सफर होगा आसान! बेतला नेशनल पार्क के नाम पर बनेगा रेलवे स्टेशन, ROB की भी तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।