बाजपुर में सैनी समाज के सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दिलाई सदस्यता
बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के जनसंपर्क अभियान के दौरान सैनी समाज के सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बाजपुर। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने बाजपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान नमूना दूधिया कालोनी, नमूना भट्टपुरी और दियोहरी में सैनी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। ग्राम सभा नमूना दूधिया कालोनी में जय सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सैनी समाज के सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।
इस दौरान यशपाल आर्य ने मंदिर निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्राम नमूना भट्टपुरी में भी सैनी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यहां आर्य ने मंदिर के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
दियोहरी में भी लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली। यहां मंदिर के लिए डेढ़ लाख रुपये तथा मार्ग निर्माण के लिए सहयोग की घोषणा की गई। ग्राम टांडा महमूद बेदी फार्म पहुंचने पर ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान गुरुद्वारे के विकास के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की गई। इसके बाद गंगापुर में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की गई।
ग्राम महोली जंगल में आयोजित बड़े भोज में भी आर्य ने शिरकत की और मंदिर के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, देवराज फार्म में भी मंदिर के विकास के लिए सहयोग की घोषणा की गई।
कार्यक्रमों के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह ढिल्लो, नगरपालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, ब्लाक प्रमुख पति जोरावर सिंह भुल्लर।
ब्लाकाध्यक्ष पवन शर्मा, नगराध्यक्ष सत्यवान गर्ग, हरदेव सिंह संधू, नवदीप सिंह कंग, डीके जोशी, श्रीनिवास गर्ग, ग्राम प्रधान हरमीत सिंह बड़ैच, रामअवतार यादव, जय सिंह, ठाकुर राणा, विनोद सैनी, अमर सैनी, रमेश सैनी, कोमल सैनी, रामप्रसाद सैनी, मुख्तियार सिंह।
गुरमीत सिंह, गुरचरण सिंह, गुर्जर सिंह, निर्मल सिंह, सुखवंत सिंह, परवेज अहमद, चमन सिंह, बलबीर सिंह, हरविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, सोनी, मनीराम, वीर सिंह, शेर सिंह, जीत सिंह, हरभजन सिंह, रामचंद्र, डा.सतपाल सिंह, बाबू सिंह, बचन सिंह, सूरज सिंह, श्याम सुंदर, गुरमीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
