बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के खिलाफ और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।
काशीपुर। लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के खिलाफ और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में हत्या, डकैती और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस का अपराधियों से नियंत्रण समाप्त सा हो गया है। हाल ही में मंदिर के पुजारी से मारपीट, पथराव की घटना हो चुकी है। साथ ही तीन महीने से गायब युवक का भी पता नहीं चला है।
इन सब मामलों को लेकर विधायक हरभजन सिंह चीमा, गुरविंदर सिंह चंडोक, आशीष गुप्ता के नेतृत्व में लोगो ने कोतवाल का घेराव भी किया। इस दौरान विधायक ने शहर की बिगडती कानून व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अपराधिक वारदारों के खुलासे के नाम पर पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
पढ़ें-पार्षद पति पर हमले से भाजपाईयों में उबाल