पार्षद पति पर हमले से भाजपाईयों में उबाल
पार्षद प्रमिला साहनी के पूर्व सभासद पति फूदेना साहनी पर जानलेवा हमले से भाजपाई भड़क गए। उन्होंने मेयर सोनी कोली और कोतवाल जेसी पाठक का घेराव किया।
By BhanuEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2015 06:21 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2015 06:26 PM (IST)
रुद्रपुर। पार्षद प्रमिला साहनी के पूर्व सभासद पति फूदेना साहनी पर जानलेवा हमले से भाजपाई भड़क गए। उन्होंने मेयर सोनी कोली और कोतवाल जेसी पाठक का घेराव किया।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि शनिवार देररात धारदार हथियारों से लैस चार बदमाशों ने फूदेना पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन पुलिस अभी तक हमला करने वालों को पकड़ नहीं पाई है। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। दरिया नगर निवासी प्रमिला वर्तमान में वार्ड 18 की भाजपा से पार्षद हैं।
पढ़ें- बिजनौर में भीड़ का थाने पर हमला, पूर्व सांसद से हाथापाई
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें