पुलिस ने समीर हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजा को मुंबई एयरपोर्ट पर दबोचा
किच्छा में हुए समीर हत्याकांड का सूत्रधार राजा उर्फ रनदीप सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उसे लेने के लिए मुंबई रवाना हो गई है।
किच्छा, उधमसिंह [नगर जेएनएन]: समीर हत्याकांड का सूत्रधार राजा उर्फ रनदीप सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। उसके विदेश चले जाने के चलते वह पुलिस की गिरफ्त से बचा हुआ था। जिसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ सभी एयरपोर्ट पर नोटिस भेज रखे थे। राजा के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे दबोच लिया गया। माना जा रहा है कि उसके टूरिस्ट वीजा पर विदेश जाने के चलते उसका छह माह बाद वापस आना मजबूरी थी।
3 मई को प्रापर्टी विवाद के चलते समीर अहमद की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में हकीकत सामने आने के बाद पुलिस ने समीर की हत्या करने के आरोपित शूटर सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा, अंग्रेज सिंह उर्फ रिंकू को दबोच उनके पास से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल व दो जिंदा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद कर 22 मई को खुलासा किया था।
पूछताछ में दोनों ने सुपारी लेकर हत्या की बात कबूल की थी। जिस पर पुलिस ने सुपारी देने वालों की धर पकड़ करते हुए प्रसन्न जीत सिंह संधू उर्फ सन्नी, जसविंदर सिंह , गुरुचरन सिंह उर्फ बंटी सहित कुल पांच लोगों को जेल भेज दिया था। जसविंदर सिंह गिल व उसका पुत्र राजा समीर अहमद के साथ करोड़ों की प्रापर्टी में पार्टनर है। हत्रूा के बाद राजा के कनाडा भाग जाने की बात सामने आई थी।
जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ एयरपोर्ट पर नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई की थी। जिसके चलते राजा के विदेश से वापस लौटने पर एयरपोर्ट पर उसे दबोच लिया गया। मुंबई एयरपोर्ट पर राजा के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर किच्छा पुलिस उसे लेने के लिए मुंबई रवाना हो गई है।
यह भी पढ़ें: पुरानी रंजिश के चलते हुई थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: बड़ी ही बेरहमी से की गर्इ युवक की हत्या, ईंट पत्थरों से कुचलकर शव नाली में फेंका
यह भी पढ़ें: चंपावत में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार