उधम सिंह नगर के 82 लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की सौगात, खाते में भेजा गया पैसा
नगर पंचायत गूलरभोज में पीएम आवास योजना-2 के तहत 82 आवासहीन लाभार्थियों को बड़ी सौगात मिली है। प्रत्येक लाभार्थी को ₹2,75,000 स्वीकृत हुए।

नगर पंचायत के 82 लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की सौगात।
HighLights
गूलरभोज में 82 आवासहीन परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ।
प्रत्येक लाभार्थी को ₹2,75,000 स्वीकृत, पहली किस्त ₹20,000 जारी।
नपं अध्यक्ष सतीश चुघ ने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया।
जागरण संवाददाता, गूलरभोज। दिवाली से पहले नगर पंचायत के आवास विहीन लोगों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। पीएम आवास योजना -2 के तहत 82 लाभार्थियों को योजना में शामिल कर प्रथम किस्त का भुगतान किया गया।
नपं परिसर में आयोजित समारोह में अध्यक्ष सतीश चुघ ने सीएम धामी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विकास की समग्र सोच पर आगे बढ़ते हुए सरकार ने नपं के प्रस्ताव और प्रार्थना पर न केवल कार्रवाई की बल्कि आवास से वंचित लोगों को छत मुहैया कराने में सहूलियत प्रदान की है।
वंचित लोगों की श्रेणी में 82 लाभार्थियों का चयन किया गया है। जिनके लिए प्रत्येक लाभार्थी 275000 स्वीकृत किए गए हैं। प्रथम किस्त की मद में प्रत्येक लाभार्थियों को उनके खातों में बीस-बीस हजार की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर की गई।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा ने प्रदेश व केंद्र सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र कर नपं के प्रयासों की सराहना की साथ ही लाभार्थियों को पीएम योजना के प्रमाण पत्र सौंपे। यहां सभासद इंद्र सिंह राठौर, सुखविंदर सिंह, गोविंद राजभर, बलराम मंडल, पूनम दुमका, भूपेंद्र आर्य, गोपाल मिस्त्री आदि रहे।