सौतेले पुत्र को साथ रखने से किया इन्कार, ससुरालियों ने महिला के बाल काटे
उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक महिला ने सौतेले बेटे को साथ रखने से इन्कार कर दिया। इस पर ससुरालियों ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया और उसके बाल काट दिए।
रुद्रपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: सौतेले पुत्र को साथ में रखने से इंकार करना महिला को महंगा पड़ गया। ससुरालियों ने महिला से मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया गया। साथ ही उसके बाल काट दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप निवासी अनिल राय की पूर्व में पहली शादी थी। पत्नी घर छोड़कर चले गई। इसके बाद अनिल ने विनीता से दूसरी शादी कर दी। उनके दो बच्चे भी हुए। बताया जा रहा है कि अनिल की पहली पत्नी का पुत्र बालिग हो गया है। परिजनों ने विनीता पर उसे अपने साथ रखने का दबाव बनाया। विनीता ने इंकार किया तो जेठ, जेठानी समेत अन्य ससुरालियों ने उससे मारपीट की। साथ ही चाकू से भी हमला किया। इस दौरान ससुरालियों ने विनीता के बाल काटते हुए दूर तक घसीटा। यह देख लोग एकत्र हुए और बीच बचाव कराया। साथ ही पुलिस को सूचना देकर विनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें: शादीशुदा महिला ने प्रेमजाल में फंसाकर दिव्यांग से हड़पे 23 लाख, पति संग गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: एडवेंचर कैंप में पांच माह पहले हुर्इ युवती की हत्या का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार