विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pantnagar University : पेट दर्द होने पर दिखाने गई छात्रा, विवि के अस्‍पताल में तैनात डॉक्‍टर ने किया दुष्कर्म

By virendra bhandariEdited By: Nirmala Bohra
Published: Mon, 12 Dec 2022 10:53 AM (IST)Updated: Mon, 12 Dec 2022 10:56 AM (IST)

Pantnagar University छात्रा के उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने चिकित्साधिकारी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया ...और पढ़ें

Pantnagar University : चिकित्साधिकारी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
Pantnagar University : चिकित्साधिकारी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : Pantnagar University : गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्रा के उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने चिकित्साधिकारी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। जांच महिला निरीक्षक मंजू पांडेय को दी गई है।

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्रा के यौन शोषण के आरोपित डाक्टर को पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सप्ताह भर बाद आरोपित डाक्टर के विरुद्ध दुष्कर्म, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज की। सोमवार सुबह विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विवि के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।

उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा था

जानकारी के मुताबिक विवि की एक छात्रा ने चिकित्साधिकारी डॉक्‍टर दुर्गेश कुमार पर पांच दिसंबर को उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें कमेटी द्वारा जांच की गई।

महाविद्यालय स्तर पर गठित समिति इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी फॉर जेंडर सेन्सीटाइजेशन प्रिवेंशन एंड प्रोहिबिशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट ऑफ विमेन एम्पलाइज एंड स्टूडेंट्स कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर चिकित्साधिकारी डॉक्‍टर दुर्गेश कुमार को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया। जिसके बाद चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया था।

चिकित्साधिकारी पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप 

रविवार को पीड़ित छात्रा ने पंतनगर थाने में चिकित्साधिकारी पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी थी। पीड़िता का कहना था कि 5 दिसंबर 2022 को उसकी हालत ठीक नहीं थी और बीपी लो था। साथ ही थायराइड बढ़ गया था और अपच की समस्या होने के कारण पेट में दर्द था। इसलिए वह विश्वविद्यालय अस्पताल पंतनगर गई थी।

यह भी पढ़ें : Pantnagar University में चिकित्साधिकारी ने किया छात्रा का उत्पीड़न, कुलपति ने आरोपित को किया निलंबित

इस दौरान परीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी ने उससे छेड़छाड़ की। धमकी दी कि किसी को भी बताया तो जिंदगी बर्बाद कर देगा। थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर जीबी पंत विवि के चिकित्सालय के डॉक्‍टर दुर्गेश कुमार के विरुद्ध धारा 376, 376(2)(ड), 376(2)(च), 354 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया कि आरोपित चिकित्साधिकारी की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। बताया कि उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।