नितेश जौहरी हत्याकांड: दो हत्यारोपित गिरफ्तार, एक को अस्पताल में भीड़ ने पकड़ा तो दूसरा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
घायल दिनेश जौहरी ने अपने भाई नितेश जौहरी के हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी ...और पढ़ें
-1794591572157_m.webp)
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल हत्यारोपित विकास को अस्पताल लाया गया
HighLights
दिनेश जौहरी ने हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
भाई नितेश के अंतिम संस्कार से किया इनकार।
हत्यारोपियों को कड़ी सजा या मृत्युदंड की मांग।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। रुद्रपुर जिला अस्पताल में हुए नितेश जौहरी की हत्या में फरार चल रहे विकास को पुलिस ने पुलभट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
विकास के पैर में गोली लगी है। बता दें कि जिला अस्पताल में भर्ती मृतक नितेश जौहरी के घायल भाई दिनेश जौहरी ने हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मिलकर उनके भाई की हत्या की है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
दिनेश ने आक्रोश जताते हुए कहा कि हत्यारोपितों को मृत्युदंड दिया जाए। उन्होंने साफ कहा कि जब तक पुलिस उनके भाई के हत्यारोपितों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वह नितेश का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उधर नितेश की हत्या के बाद हत्यारोपित फरार हो गए।
इस दौरान उनका एक साथी आकाश भी भागने का प्रयास कर ही रहा था कि परिसर में मौजूद कुछ हिम्मती लोगों ने उसे दबोच लिया। भीड़ उस पर हमला करने के लिए बढ़ी ही थी कि इसी बीच पुलिस पहुंच गई। पंतनगर, रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप थाने की पुलिस फोर्स ने हमलावर आकाश को अपनी गिरफ्त में ले लिया और हिरासत में लेकर थाने आ गए।
इसी बीच मृतक नितेश के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। आकाश को पुलिस हिरासत में देख स्वजन आक्रोशित हो गए और उसकी धुनाई के लिए पकड़ने लगे। यह देख पुलिस अधिकारियों ने जैसे तैसे मृतक के स्वजन और नाते रिश्तेदारों को समझाकर रोका। फिलहाल हमलावर आकाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।
घटनाक्रम की पूरी टाइमलाइन
सुबह 10.15 बजे जगतपुरा में मारपीट, कशिश घायल
सुबह साढ़े 10.45 बजे नितेश समेत अन्य लोग कशिश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे
सुबह 11 बजे हमलावर जिला अस्पताल पहुंचे और हमला किया
सुबह 11.10 बजे हमलावर फरार हुए
सुबह 11.20 बजे चिकित्सक ने नितेश को मृत घोषित किया
सुबह 11.30 बजे पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और जानकारी ली
दोपहर 12 बजे स्वजन, नाते रिश्तेदार समेत अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा काटा
दोपहर 12.15 बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा
दोपहर 12:30 बजे एसपी सिटी प्रमोद कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली
दोपहर 12.45 बजे विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा पहुंचे और स्वजन से मिले
दोपहर 01.00 बजे जिला अस्पताल छावनी में हुआ तब्दील
दोपहर 01.30 बजे जिला अस्पताल में लोगों का लगा जमावड़ा
दोपहर 02.00 बजे पुलिस ने लोगों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वास देकर भेजा
शाम 05.00 बजे पंतनगर थाने में पुलिस ने प्राथमिकी की पंजीकृत
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर जिला अस्पताल में मोबाइल शॉप स्वामी की चाकू से गोदकर हत्या, भाई समेत दो घायल
यह भी पढ़ें- 10 मोर्चे, एक लक्ष्य...गंदगी से जंग में उत्तराखंड का रुद्रपुर हिमालयन क्लीन सिटी में बना नंबर वन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।