विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुद्रपुर में नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 25 Apr 2017 02:25 PM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 06:00 AM (IST)

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रुद्रपुर में नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान
रुद्रपुर में नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान

रुद्रपुर, [जेएनएन]: नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 चंचला गुप्ता (16 वर्ष) पुत्री सुभाष गुप्ता सोमवार शाम घर पर अकेली थी। उसके पिता ने अटरिया मेले में दूकान लगा रखी थी। उसकी मां भी अटरिया मेले के समापन पर मां के डोले में भाग लेने गई थी। घर में चंचल ने दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फ़ासी लगा ली।

देर शाम चंचला की मौसी जब घर पहुची तो कमरा बंद देख उसने आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर उसका माथा ठनका। उसके हल्ला मचाने पर आस पड़ोस के लोग जमा हो गए। उन्होंने दरवाजा तोडा तो चंचला अंदर फंदे से लटकी हुई थी। उन्होंने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें: दादा की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, लगाई फांसी

यह भी पढ़ें: कमरे से बच्ची के रोने की आवाज सुनने पर ससुर ने भीतर झांका तो उड़े होश

यह भी पढ़ें: कुत्ते को लेकर विवाद में पत्नी गई बहन के घर, पति ने लगाई फांसी