विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: मदरसे में बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखा मौलवी की गंदी हरकत, पूछताछ के लिए पहुंचने से पहले हुआ फरार

Published: Sun, 18 Aug 2024 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2024 03:03 PM (IST)

Molestation in Madarsa मदरसे में मौलवी छोटी बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाकर गंदी हरकत करता था। स्वजन मस्जिद में बने ...और पढ़ें

Molestation in Madarsa: फरार मौलवी पर मुकदमा दर्ज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
Molestation in Madarsa: फरार मौलवी पर मुकदमा दर्ज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

HighLights

  1. गुमसुम रहने लगी बच्‍ची तो हुआ शक
  2. स्‍वजन मौलवी से पूछताछ करने गए तो आरोपित फरार

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। Molestation in Madarsa: मदरसे में मौलवी छोटी बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाकर गंदी हरकत करता था। इससे बच्चियों की तबीयत खराब हुई तो स्वजन को शक हुआ। बच्चों से पूछताछ की गई तो मामले की जानकारी हुई।

इस पर स्वजन मस्जिद में बने मदरसे में मौलवी से पूछताछ करने गए तो आरोपित फरार हो गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित मौलवी की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए कई संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस दबिश भी दे रही है।

गांव की मस्जिद में है मदरसा

मलसी निवासी महिला ने बताया की गांव में एक मस्जिद है। उसमें मौलवी के रूप में डांग थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश निवासी शब्बीर रजा को नियुक्त किया गया था। शब्बीर रजा ने मस्जिद में ही एक कमरे के अंदर अस्थाई मदरसा बना रखा था। मदरसे में वह गांव के बच्चों को दिनी तालीम "ऊर्दू" पढ़ाया करता था।

यह भी पढ़ें- देहरादून में शर्मसार करने वाली घटना, पंजाब की नाबालिग लड़की से रोडवेज बस में गैंगरेप- हरकत में आई पुलिस

महिला ने बताया की उसकी आठ वर्ष की पुत्री भी अन्य बच्चों के साथ मदरसे में पढ़ती थी। कुछ दिनों से उसकी पुत्री मदरसे से घर आने के बाद गुमसुम हो जाती थी। उसकी तबीयत खराब होने की बात सोचकर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब लगातार उसकी पुत्री गुमसुम रहने लगी तो 16 अगस्त को पुत्री के साथ मदरसे में ही पढ़ने वाली अन्य बच्चियों से पूछताछ की गई।

इस दौरान उसकी पुत्री ने बताया कि मदरसे में मौलवी पढ़ाई के समय तथा छुट्टी के बाद बड़ी लड़कियों और लड़कों को घर जाने देता था। बाद में चार मासूम बच्चियों को अपने कमरे के अंदर ले जाता था और अपने मोबाइल में गंदी-गंदी वीडियो दिखाता था। साथ ही उनके साथ गंदी हरकत करता था।

धमकी देता था कि अगर घर पर बताया तो जादू करके उन्हें और उनके पिता को जान से मार देगा। महिला के अनुसार इसका पता चलते ही वह अन्य महिलाओं के साथ मौलवी के पास जाने लगी तो आरोपित मौलवी फरार हो गया है।

उसने पुलिस से आरोपित पर कारवाई की मांग की है। कोतवाल मनोहर सिंह दशौनी ने बताया की केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Dehradun में फिर गैंगवार, छात्र के सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान; सभी आरोपित फरार