30 फीट ऊंची सीलिंग से नीचे गिरा मजदूर, गंभीर
पेट्रोल पंप की 30 फीट ऊंची सीलिंग पर सफाई कर रहा एक मजदूर अचानक नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
काशीपुर, [जेएनएन]: पेट्रोल पंप की 30 फीट ऊंची सीलिंग पर सफाई कर रहा एक मजदूर अचानक नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, मुरादाबाद रोड स्थित काशीपुर इंडियन ऑयल में रोशनपुर (मुरादाबाद) निवासी जमशेद दैनिक वेतनभोगी मजदूर है। आज सुबह वह पेट्रोल पंप की सीलिंग की सफाई कर रहा था।
पढ़ें:-बदरीनाथ जा रहे दिल्ली पुलिस के तीन जवानों की हादसे में मौत
इसी दौरान उसे शॉर्ट सर्किट कारण करंट लग गया। इसके चलते वह नीचे गिर गया और गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पढ़ें:-उत्तरकाशी में कार खाई में गिरी, युवक की मौत, दो घायल
पढ़ें: बाइक से घर लौट रहा था युवक कार ने मारी टक्कर; अस्पताल में हुई मौत