यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand News: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए मदरसे को किया जमींदोज, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप
किच्छा के कुरैय्या गाँव में सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से बनाए गए एक मदरसे को प्रशासन ने ज़मींदोज़ कर ...और पढ़ें

HighLights
- सरकारी ज़मीन पर अवैध मदरसा जमींदोज़
- 0. 2410 हेक्टेयर भूमि पर था अतिक्रमण
- उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई
जागरण संवाददाता, किच्छा। ग्राम कुरैय्या में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया मदरसा प्रशासन ने लोडर लगा जमींदोज कर दिया। 0.2410 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण कर मदरसे का निर्माण किया गया था। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। प्रशासन ने शांतिपूर्वक अपनी कार्रवाई संपन्न करवाई। ऐहतियात के तौर पर शांति व्यवस्था के लिए कार्रवाई के बाद भी पुलिस बल मुस्तैद रहा।
रुद्रपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम कुरैय्या में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अलजामियातुल हुसैनिया मदरसा बनाया गया था। शनिवार तड़के एसडीएम रुद्रपुर मनीष बिष्ट, एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार रुद्रपुर दिनेश कुटौला, तहसीलदार किच्छा जीसी त्रिपाठी लोडर, पोकलैंड व डंपर के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी भी प्रशासनिक कार्रवाई को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारी फोर्स के साथ मौके पर डट गए थे।
प्रशासन ने लोडर लगा कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए मदरसे की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी। प्रशासन द्वारा मदरसे के ध्वस्तीकरण में किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए चारों तरफ से बेरिकेडिंग कर पुलिस फोर्स तैनात था।
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में सनसनीखेज कांड: मुस्ताक ने हत्या के बाद पूजा का सिर धड़ से किया अलग, पांच माह बाद पुलिस ने ऐसे पकड़ा

किच्छा के कुरैय्या में अवैध मदरसे को ध्वस्त करता लोडर। जागरण
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की भनक लगने पर लोग वहां जमा होने लगे परंतु मुस्तैद पुलिस ने उनको आगे नहीं जाने दिया। प्रशासन ने लगातार अपनी कार्रवाई करते हुए किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
इसे भी पढ़ें- Nainital Uproar: उत्तराखंड में ओमकार के नाम से चल रही थी फारूख की दुकान, भड़के हिंदूवादी संगठन और फिर...
बंजर में दर्ज है 0.5800 हेक्टेयर भूमि
ग्राम कुरैय्या तहसील रुद्रपुर में 0.5800 हेक्टेयर भूमि बंजर में दर्ज है। उस भूमि में 0.0448 हेक्टेयर निर्मित रकबा व 0.1962 हेक्टेयर खुला रकबा सहित कुल 0.2410 हेक्टेयर भूमि पर अलजामियातुल हुसैनिया मदरसा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
उच्च न्यायालय के सुनील यादव बनाम उत्तराखंड राज्य की रिट पिटीशन में जो आदेश पारित हुए है उसमें समस्त सरकारी भूमि पर किए अतिक्रमण को हटाया जाना है। उसी क्रम में विधिवत रूप से नोटिस दिए जाने के बाद भी अवैध अतिक्रमण न हटाए जाने पर शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई। आगे भी सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई जारी रहेगी।- मनीष बिष्ट, एसडीएम रुद्रपुर
