यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nainital Uproar: उत्तराखंड में ओमकार के नाम से चल रही थी फारूख की दुकान, भड़के हिंदूवादी संगठन और फिर...
नैनीताल दुष्कर्म मामले से नाराज़ हिंदू संगठनों ने रुद्रपुर में दुकानों पर सही नाम के बोर्ड लगाने की मांग की ...और पढ़ें

HighLights
- बाजार में कई दुकानदारों से नाम से बोर्ड लगाने की अपील की
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। Uttarakhand News: नैनीताल में हुए दुष्कर्म से रुद्रपुर के हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए। उन्होंने मुख्य बाजार में घूम-घूम कर कहा कि हल्द्वानी जैसा माहौल रुद्रपुर में नहीं होने देंगे। जो भी दुकानदार है, वह अपने वास्तविक नाम काे प्रदर्शित करते हुए बोर्ड लगाएं। इस दाैरान फारूख नाम के फुटवियर का दुकान ओमकार नाम से होने पर आपत्ति जताई और वास्तविक नाम रखने को कहा।
हिंदूवादी संगठन व जिला धर्म प्रचार संघ के कार्यकर्ता सुल्तान सिंह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को मुख्य बाजार पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मुख्य बाजार स्थित एक फुटवियर की दुकान में जाकर कहा कि ओमकार नाम से खुले इस दुकान का स्वामी दूसरे समुदाय का है।
बार कोर्ट स्कैन किया तक सामने आया सच
इस बारे में तब पता चला जब एक व्यक्ति ने भुगतान करने के लिए बार कोर्ट स्कैन किया। जिसमें फारूख प्रदर्शित हुआ। संगठन के लोगों ने दुकान से बोर्ड बदलने को कहा। जिसके बाद वह बोर्ड उतारा गया। इसके साथ ही गल्ला मंडी नटराज नमकीन पर यही हाल था। उन्होंने जीएसटी जिस नाम से पंजीकृत है, उसी नाम से बोर्ड लगाने की अपील की।
.jpg)
सुल्तान सिंह ने बताया कि यहां संपर्क क्रांति से दिल्ली आदि स्थानों से कई संदिग्ध आते हैं, दिन होते ही शहर भर में फैल जाते हैं। इसके बाद कोई जूस की दुकान खोलता है तो कोई कुछ और व्यापार कर रहा है। वास्तविक नाम छिपाकर यहां रह रहा है। यह चिंता का विषय है।
कहा कि पुलिस यहां कड़ाई से सत्यापन करे। बताया कि कई दुकानों से पंजीकरण के कागज मांगे, लेकिन एक-दो ही दिखा सके। ऐसे लोग जीएसटी चोरी करने के साथ ही लोगों को धोखा भी दे रहे हैं।
