विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किच्छा और सिरौलीकलां में नगर पालिका चुनाव: मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, भारी मतदान

Published: Tue, 22 Sep 2026 11:11 PM (IST)

किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनावों में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया, भीषण गर्मी के बावजूद लंबी कतारें लगीं। सिरौलीकलां ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, किच्छा। लंबे समय बाद हो रहे ऊधम सिंह नगर जिले की नगर पालिका किच्छा में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। किच्छा नगर पालिका के लिए मतदाताओं ने 70.95 प्रतिशत मतदान किया।

वहीं, पहली बार हो रहे सिरौली कलां नगर पालिका के लिए 83.87 प्रतिशत मतदान हुआ। खास बात यह रही कि सिरौलीकलां में सुबह से शाम तक चला मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। तीन वर्ष के लंबे अंतराल के बाद नगर पालिका किच्छा के लिए चुनाव की बेला आई।

इसको लेकर प्रत्याशियों के साथ ही मतदाताओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था। मंगलवार को मतदान की घड़ी आई तो मतदाता भी सुबह से अपने मत का प्रयोग करने के लिए बूथों पर उमड़ पड़े। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं।

मतदान की रफ्तार दोपहर में जरूर थोड़ी धीमी रही। किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर प्रमुख मुकाबला भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा व कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह के बीच दिखाई दिया वहीं कहीं-कहीं निर्दल प्रत्याशी अब्दुल रशीद भी जोर आजमाइश करते दिखे।

सभासद पद के लिए किच्छा के बीस वार्डों में 82 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह पहली बार नगर पालिका बनी सिरौलीकलां में भी मतदाताओं में जोश था। यहां कांग्रेस से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी राशिदा बेगम और निर्दल प्रत्याशी फरहीन जहां के बीच सीधा मुकाबला रहा। यहां के चार वार्डों में 27 प्रत्याशी मैदान में हैं।

आंकड़ों की नजर में मतदान

किच्छा नगर पालिका --- सिरौली कलां नगर पालिका
सुबह 10 बजे तक 18 प्रतिशत --- 14 प्रतिशत
दोपहर 12 बजे तक 32 प्रतिशत --- 33 प्रतिशत
दोपहर दो बजे तक 45.84 प्रतिशत --- 54 प्रतिशत
शाम चार बजे 59.22 प्रतिशत --- 71 प्रतिशत
-----------------------------------

डीएम भदौरिया और एसएसपी गणपति ने किया बूथों का निरीक्षण

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति ने सुबह ही बूथों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे।

प्रेक्षक हेमंत वर्मा भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए बूथों पर जानकारी लेते रहे। दोपहर में एडीएम प्रशासन पंकज उपाध्याय व एडीएम वित्त एवं राजस्व कौस्तुभ मिश्रा ने भी बूथों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- किच्छा नगर पालिका चुनाव में भाजपा के बागी दावेदारों ने बढ़ाई पार्टी की चिंता, इन नेताओं ने कर दिया निर्दलीय नामांकन

दोपहर टकराव के बाद पुलिस ने बस्ते पर बैठे लोगों को हटाया

दोपहर में कई बार जब टकराव की स्थिति बनी तो पुलिस एक बार हरकत में आ गई। राजकीय बालिक इंटरकालेज व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आस पास जमा लोगों को पुलिस ने खदेड़ना प्रारभ कर दिया।

इस दौरान पुलिस ने मतदान केंद्र के आग लगे प्रत्याशियों के बस्ते पर जमा अनावश्यक भीड़ को हटा प्रत्याशियों को वहां दो से अधिक व्यक्तियों को न बैठने देने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें- किच्छा नगर पालिका चुनाव में बवाल, स्ट्रांग रूम विवाद के दौरान विधायक बेहड़ को जड़ा थप्पड़