विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किच्छा नगर पालिका चुनाव में बवाल, स्ट्रांग रूम विवाद पर विधायक व पूर्व विधायक हिरासत में

By Sandeep sunejaEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 22 Sep 2026 06:58 PM (IST)

किच्छा नगर पालिका चुनाव में स्ट्रांग रूम के बाहर पर्दे लगाने को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, किच्छा। नगर पालिका चुनाव में बवाल हो गया। स्ट्रांग रूम्क बाहर पर्दे लगाने को लेकर विरोध कर रहे विधायक तिलक राज बेहड़ और भाजपा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला आमने सामने आ गाएं दोनों पक्षों में हाथापाई के बाद दोनों पक्ष धरने पर बैठ गए।

पुलिस विधायक व पूर्व विधायक को हिरासत में साथ ले गई। इस दौरान पुलिस व दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोक झोंक सहित झड़प भी हुई।

मंगलवार को मतदान के दौरान अचानक विधायक बेहड़ को स्ट्रांग रूम के बाहर पर्दे लगाने की सूचना मिली तो वह प्रत्याशी राजेश प्रताप के साथ वहां पहुंच गये। उनके विरोध के चलते वहां पर्दे लगा रहे कर्मियों के काम रोक लगे पर्दे हटा लिए।

WhatsApp Image 2026-09-22 at 4.51.09 PM

इस दौरान विधायक बेहड़ की आर ओ हिमांशु कफल्टि या से तीखी नोक झोंक हो गई। आरओ ने इसे सरकारी कार्य के बाधा बताते हुये सबको मतगणना स्थल से बाहर करवा दियां देखते ही देखते वहा भरी फोर्स पहुंच गया।

इतने में वहां पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी भड़कते हुए पहुंचे और उन्होंने विधायक बेहड़ के वहां होने का विरोध कर दिया। पूर्व विधायक के आक्रामक रवैए के चलते दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ जाने पर हाथापाई हो गई।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। हंगामे के बाद पुलिस ने विधायक बेहड़ व पूर्व विधायक शुक्ला को समर्थकों सहित बेरीकेडिंग के बाहर कर दिया।

उसके बाद पूर्व विधायक वहां से चले गये वही विधायक तिलक राज बेहड़ बेरीकेडिंग के बाहर धरने पर बैठ गए। विधायक बेहड़ के धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी उनके सामने ही समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

जिस पर पुलिस हरकत में आ गई और पूर्व विधायक शुक्ला को समर्थकों के साथ जबरन उठाने का प्रयास किया। जिस पर उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई।

शुक्ला ने पुलिस पर विधायक बेहड़ के दबाव में का करने का आरोप लगाया। परंतु पुलिस के उनकी एक नहीं सुनी ओर सबको वाहन में उठा साथ ले गई। उसके बाद पुलिस ने विधायक बेहड़ को उठाने का प्रयास किया तो वह स्वास्थ्य खराब होने पर वही लेट गए।

यह भी पढ़ें- किच्छा नगर पालिका चुनाव में भाजपा के बागी दावेदारों ने बढ़ाई पार्टी की चिंता, इन नेताओं ने कर दिया निर्दलीय नामांकन

WhatsApp Image 2026-09-22 at 5.04.42 PM

जिस पर पुलिस की कार्यकर्ताओं से तीखी नोक झोंक भी हुईं। उसके बाद विधायक बेहड़ को कार्यकर्ता स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दे साथ ले जाने लगें,परंतु पुलिस ने उनको जाने नहीं दिया और लम्बी नोक झोंक के बाद पुलिस कार्यकर्ताओं सहित विधायक बेहड़ को हिरासत में ले वाहन में बैठा ले गई।

यह भी पढ़ें- मतदान से एक दिन पहले ही किच्छा और सिरौलीकलां पालिका चुनाव की मतगणना स्थगित, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी