उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के बेटे ने पास किया एयरफोर्स एग्जाम, हासिल की ऑल इंडिया 54वीं रैंक
खटीमा के लोकेश ने वायुसेना परीक्षा में देशभर में 54वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

लोकेश.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, खटीमा। राज्य आंदोलनकारी भुवन चंद्र भट्ट के बेटे लोकेश ने वायुसेना की परीक्षा में देशभर में 54वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
लोकेश की सफलता पर बधाई देने वालों का घर में तांता लगा हुआ है। लोग परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमाऊं निवासी लोकेश ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
उनकी सफलता पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने घर पहुंचकर पिता भुवन चंद्र भट्ट, माता दया भट्ट, पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक ताऊ रमेश भट्ट और उत्तराखंड सरकार के सूचना विभाग में संपादक चाचा कैलाश भट्ट को बधाई दी। लोगों ने लोकेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया।