विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के काशीपुर में बीच सड़क पर अपहरण की कोशिश, तलवार-तमंचे से जानलेवा हमला

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:34 AM (IST)

काशीपुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बीच सड़क पर कार रोककर एक व्यक्ति का अपहरण करने का प्रयास ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संस जागरण, काशीपुर। कुण्डेश्वरी रोड पर बुधवार रात करीब 9 बजे पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बीच सड़क पर कार रुकवाकर 55 वर्षीय व्यक्ति का अपहरण कर लिया और उनके साथियों पर तलवारों, तमंचों व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, साहब सिंह अपने साथियों सुखविन्दर सिंह, तरसेम सिंह और जगजीत सिंह के साथ कार से अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी कार साईं मंदिर के पास पहुँची, तो पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अपनी गाड़ियां आगे अड़ाकर उनका रास्ता रोक लिया।

हमलावरों की पहचान करनजीत सिंह पुत्र जसवन्त सिंह, मनजोत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह, लवी का साथी मनजोत सिंह और गुरविंदर सिंह उर्फ लवी विर्क पुत्र कृपाल सिंह तथा उनके 2-3 अन्य साथियों के रूप में हुई है। आरोप है कि हमलावरों ने एकराय होकर साहब सिंह और जगजीत सिंह के साथ मारपीट की और सुखविन्दर सिंह को जबरन खींचकर अपनी गाड़ी में डालकर ले गए।

यह भी पढ़ें- साले के अपहरण के आरोप में यूट्यूबर अनुराग डोभाल और तीन साथी देहरादून में गिरफ्तार

अपनी जान बचाने के लिए सुखविन्दर सिंह चलती कार से नीचे कूद पड़े। हालांकि, हमलावरों ने उन पर धारदार तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वे गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़े। उनके हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें आई हैं। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

मेरठ रेफर किया गया घायल, नामजद मुकदमा दर्ज

घटना के बाद आनन-फानन में घायल को काशीपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत उच्च केंद्र रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का इलाज मेरठ के एक अस्पताल में जारी है।

पीड़ित साहब सिंह की तहरीर के आधार पर काशीपुर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपियों करनजीत सिंह, मनजोत सिंह, लवी का साथी मनजोत सिंह और गुरविन्दर सिंह उर्फ लवी विर्क के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और उसके साथ यौन अपराध में बाल अपचारी को 25 साल की सजा

कुण्डेश्वरी रोड पर हुई इस घटना को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। - प्रशांत कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ), काशीपुर