ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में बेकाबू कार ने ली मासूम की जान, चालक फरार
काशीपुर के नंदरामपुर में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। स्कूल ...और पढ़ें
-1791269593844_m.webp)
मृतक छाया का फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संस जागरण, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। आईटीआई थाना क्षेत्र के नंदरामपुर में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। सड़क किनारे स्कूल बस का इंतजार कर रही बच्ची को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अलीगंज रोड स्थित तारावती सरोजिनी देवी शिशु मंदिर में नर्सरी कक्षा की छात्रा चार वर्षीय छाया पुत्री संजय मंगलवार सुबह नंदरामपुर क्षेत्र में सड़क किनारे अपनी स्कूल बस का इंतजार कर रही थी।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ने गाड़ी को रिवर्स करते वक्त मासूम पर दोबारा गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के तुरंत बाद बच्ची के पिता संजय और स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छाया चार बहनों में सबसे छोटी थी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार कार चालक की तलाश कर रही है।
