यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंटरनेट मीडिया ने खोली बेटी के दूसरे धर्म के युवक से अफेयर की पोल, लव-जिहाद को लेकर मच गया बवाल
Interfaith Marriage बाजपुर में इंटरनेट मीडिया पर पनपे प्रेम-प्रसंग के चलते एक नवयुगल ने गैर जातीय विवाह के लिए एसडीएम ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण बाजपुर । Interfaith Marriage: इंटरनेट मीडिया पर परवान चढे़ प्रेम-प्रसंग के चलते नवयुगल ने गैर जातीय विवाह के लिए बाजपुर एसडीएम कोर्ट में आवेदन कर दिया।
वहीं स्वजन व हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पर्वतीय क्षेत्र की युवती को बहला-फुसलाकर लव जिहाद का शिकार बनाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। नवयुगल ने अपनी जान का खतरा बताते हुए उच्च न्यायालय के माध्यम से सुरक्षा भी हासिल कर रखी है।
युवती के स्वजन ने शिकायत दर्ज करवाई
पिछले माह 30 जनवरी को रामनगर नैनीताल क्षेत्र के भारतीय बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे युवती के स्वजन ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती की मां ने एसडीएम को बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है।
उसे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई कि केलाखेड़ा निवासी दूसरे समुदाय (मुस्लिम) का युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और लव जिहाद के तहत शादी करने के लिए बाजपुर एसडीएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।
.jpg)
बेटी से बात नहीं करने दे रहा आरोपित
आरोपित ने पुत्री को धोखे में रखा हुआ है और गलत तरीकों से बहला-फुसलाकर शादी करना चाहता है। इतना ही नहीं महिला ने अपनी पुत्री से बात करने का प्रयास किया तो आरोपित युवक ने विरोध कर दिया। इधर नवयुगल ने हिंदूवादी संगठन के लोगों से खुद की जान को खतरा बताते हुए उच्च न्यायालय के माध्यम से सुरक्षा भी हासिल कर रखी है।
महिलाओं से अभद्रता व परेशान करने पर दो युवकों से पूछताछ
बाजपुर : अलग-अलग गांवों की दो महिलाओं को बेवजह परेशान करने के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपित दो युवकों को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठा लिया। बाद में उसका पुलिस एक्ट में चालान कर कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया।
ग्राम चकरपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बहादुरगंज निवासी युवक उसे व उसकी पत्नी को गाली-गलौज कर बेवजह परेशान कर रहा है तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसी तरह ग्राम एनएनटोपा निवासी एक व्यक्ति ने भी एक युवक पर उसके घर में घुसकर गाली-गलौज एवं महिला से अभद्रता करने का आरोप लगाया।
इस पर पुलिस दोनों आरोपितों को पकड़कर पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। बताया जाता है कि आरोपित युवक नशे के आदी हैं। बाद में आपसी समझौता होने के चलते पुलिस ने दोनों का पुलिस एक्ट में चालान कर कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया।
