विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदुस्तान की बर्बादी का नारा लगाने वाले को नहीं किया जाएगा माफ: गृहमंत्री

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 27 Feb 2016 03:03 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2016 09:41 PM (IST)

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जेएनयू में हिंदुस्तान की बर्बादी का नारा लगाने वाले को कभी माफ नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

खटीमा (उधमसिंह नगर)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जेएनयू में हिंदुस्तान की बर्बादी का नारा लगाने वाले को कभी माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन साल के अंदर देश से माओवाद का खात्मा कर दिया जाएगा।
गृहमंत्री आज सरकारी कृषि फार्म में खटीमा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि 21 महीने के शासनकाल में माओवाद को जड़ को खत्म करने का प्रयास किया गया है। पहले 162 जिले इससे प्रभावित थे। इनकी संख्या घटकर ऑफ 141 रह गई है। उन्होंने कहा कि तीन साल में माओवाद को देश से पूरी तरीके से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर आंतक की घटनाएं पहले के मुकाबले बहुत कम हो रही है। आज सीमा पर जवानों को पार्क आतंकवादियों को खत्म करने का छूट दी गई है, जिसकी वजह से आतंकवादियों के हौसले पस्त हुए हैं।
इसके पहले ग्रह मंत्री ने सुख के शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इस दौरान सांसद भगत सिंह कोशियारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रभारी श्याम जाजू, विधायक अरविंद पांडे, राजेश शुक्ला, हरभजन सिंह चीमा भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन विधायक पुष्कर सिंह धामी ने किया।
पढ़ें:-कांग्रेस नेता से मांगी एक लाख की रंगदारी, भड़के कांग्रेसी, कोतवाली में किया प्रदर्शन