विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नकली पुलिस बनकर ठगी करता था पति, पत्नी ने किया विरोध तो दिया तीन तलाक

Published: Wed, 28 Oct 2026 04:35 PM (IST)

एक महिला ने अपने पति पर नकली पुलिस बनकर ठगी करने, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सितारगंज। गांव गौरीखेड़ा में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर नकली पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने, विरोध करने पर मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की है।

गांव नकहा नयागांव निवासी रूबी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जून 2022 को उसका निकाह बरेली के शरीफनगर निवासी जाहिद से हुआ था। आरोप है कि निकाह के पांच दिन बाद से ही पति और ससुरालियों ने कम दहेज लाने का ताना देकर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।

मायके वालों ने दो बार 50-50 हजार रुपये भी दिए, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। वर्ष 2023 में उसने बरेली के देवरनिया थाने में शिकायत की थी। बाद में पंचायत में समझौता होने पर शिकायत वापस ले ली। वर्ष 2026 में हुई पंचायत में पति के साथ सितारगंज के गांव गौरीखेड़ा में किराये के मकान में रहने और मारपीट व दहेज की मांग नहीं करने पर सहमति बनी थी।

आरोप है कि यहां रहने के दौरान उसे पता चला कि उसका पति नकली पुलिस बनकर लोगों से ठगी करता है। इसका विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। सात अक्टूबर को सबके सामने तीन तलाक दे दिया। मायके वालों को इसकी जानकारी देने पर जान से मरवाने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि उसे हाल ही में पति के विरुद्ध पुलभट्टा थाने में ठगी का मामला पंजीकृत होने की जानकारी मिली।

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में सनसनीखेज वारदात: जिस चचेरे भाई के लिए छह महीने पहले पुलिस से भिड़ा, उसी ने ली सतनाम की जान

यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में चचेरे भाई ने साथियों संग घेरकर सतनाम सिंह को गोली मारी, पुरानी रंजिश बनी हत्या का कारण