विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर की छत से उठा ले गए किशोरी को, दिनभर किया सामूहिक दुष्‍कर्म, पढ़ें

By sunil negiEdited By:
Published: Mon, 18 Apr 2016 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 19 Apr 2016 07:00 AM (IST)

उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक किशोरी से सामूहिक दुष्‍कर्म का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आपके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काशीपुर (उधमसिंह नगर)। क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां, घर की छत पर सो रही एक किशोरी को रात में तीन युवक जबरन उठा ले गए। पूरे दिन किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे अगले दिन रास्ते में छोड़कर भाग गए। आइए जानते हैं पूरा मामला।
घर से अपहरण कर तीन लोगों ने एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 अप्रैल को उसकी 15 वर्षीय पुत्री अपनी छोटी बहन के साथ छत पर सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे राशिद पुत्र फिरासत, राशिद का बहनोई मुख्तार तथा शरीफ पुत्र तसलीम घर में घुस गए और बड़ी बेटी को जबरन मुंह बंद कर सोते हुए उसे उठा कर ले गए। सुबह जब घटना के बारे में पता चला तो खोजबीन शुरू हुई। दोस्तों व रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन किशोरी का कहीं भी पता नहीं चला। 17 अप्रैल की शाम पता चला कि उसकी पुत्री आइजीएल कंपनी के पीछे तालाब के पास ग्राम दभौरा में उक्त तीन लड़कों के साथ थी। जब वह गांव के लोगों के साथ वहां पहुंचे तो वह सबको देखकर वे किशोरी को छोड़ मोटरसाइकिल से भाग गए। किशोरी डरी सहमी हुई थी। तीनों आरोपियों ने कुछ भी बताने से पूर्व किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया कि तीनों ने उसे जसपुर खुर्द तथा काशीपुर में बंधक बनाकर रखा तथा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आज एक आरोपी शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पढ़ें:-व्यापारियों ने वाणिज्य कर कार्यालय में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन