विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशीपुर नगर निगम की बैठक में पार्षदों ने उठाए सड़क व पानी के मुद्दे

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2016 05:12 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 06:16 AM (IST)

काशीपुर में नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने खस्‍ताहाल सड़क और पानी की समस्‍या को लेकर मुद्दे उठाए।

News Article Hero Image

काशीपुर, [जेएनएन]: उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में बिजली, पानी, सड़क आदि मुद्दे छाए रहे। साथ ही सफाई पर भी जोर दिया गया।
मेयर उषा चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने कहा कि सफाई कर्मियों की कमी से वार्डों की सही तरीके से सफाई नहीं हो पा रही है। पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि ढेला पुल से गुरुद्वारा से होते हुए मार्ग रामनगर रोड से मिलता है।

पढ़ें: नियमितिकरण को लेकर निकाय कर्मियों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल
उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर चार स्कूल हैं। नो इंट्री के दौरान ट्रक जैसे बड़े वाहन चलते हैं इससे आए दिन छोटी बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

पढ़ें:-देहरादून की पहचान घंटाघर की नींव हुई कमजोर, सौंदर्यीकरण का कार्य रोका
पार्षदों ने कहा कि लंबे समय से बदहाल सड़कें हैं। शिकायत के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई। इस मौके पर मुख्य नगर अधिकारी यूएस चौहान, सर्वेश बाली, अब्दुल कादिर, कविता यादव, इसरार अहमद आदि मौजूद थे।

पढ़ें: नगर निगम की बोर्ड बैठक में कूड़ा उठान को लेकर हंगामा, महापौर पर निशाना