सिरौलीकला नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस ने फहराया जीत का परचम, राशिदा बेगम बनीं चेयरमैन
सिरौलीकला नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा बेगम ने अध्यक्ष पद पर 1765 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय फरहीन जहां को हराकर यह सफलता प्राप्त की।

सिरौलीकलां की नव निर्वाचित अध्यक्ष राशिदा बेगम। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, किच्छा । सिरौलीकला नगर पालिका में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिल गई है। यहां पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा बेगम 1765 वोटो से जीत हासिल कर ली हैं। उन्होंने निर्दलीय फरहीन जहां को हराया है। राशिदा बेगम शुरू से ही बढ़त बनाई हुई थीं।
सिरौलीकला नगर पालिका चुनाव में 22 सितंबर को मतदान हुआ था। 11591 मतदाताओं में से 9721 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें 4924 पुरुष और 4797 महिला मतदाता शामिल थीं। यहां शांतिपूर्ण मतदान रहा था।
यह भी पढ़ें- किच्छा-सिरौलीकलां पालिका चुनाव: आज खुलेगा मतपेटियों का राज, बेहड़ या शुक्ला किसका पलड़ा भारी?
यहां कांग्रेस ने राशिदा बेगम को प्रत्याशी बनाया था तो निर्दलीय फरहीन जहां मैदान में थीं। फरहीन जहां पूर्व प्रधान नासिर हुसैन की बेटी हैं। चेयरमैन बनीं राशिदा बेगम नगर पालिका किच्छा के तत्कालीन बोर्ड में सभासद भी रहीं हैं।
