बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गरजे कांग्रेसी, सरकार पर लगाए आरोप
ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में कांंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डॉक्टरों की तैनाती की मांग की है।
किच्छा, [जेएनएन]: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए डॉक्टरों की तैनाती की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर वे सड़क पर उतर आएंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ता इंदिरा गांधी खेल मैदान में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कटघरे में खड़ा कर दिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेर ने कहा कि एक साल पहले कांग्रेस ने इंदिरा गांधी खेल मैदान में अनशन किया, जिस पर प्रसाशन ने चिकित्सकों की तैनाती का वादा भी किया। लेकिन पिछले एक साल में स्वास्थ्य सेवाओं की दशा और भी दयनीय हो गई है। जिसके चलते अस्पताल रेफर सेंटर बन कर रह गया है।
उन्होंने बताया कि आज हालात यह है कि अस्पताल में रोगियों को उपचार भी नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते लोगों का विश्वास यहां के अस्पतालों से उठता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई तो वह सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं रहने वाले।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।