ऊधम सिंह नगर में पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा, नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस की न्याय यात्रा ऊधम सिंह नगर जिले में पहुंची, जहां नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर ...और पढ़ें
-1792774570741_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, किच्छा (ऊधम सिंह नगर)। कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंच गई। किच्छा में यात्रा गोल्ज्यू मंदिर से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होकर सितारगंज के लिए रवाना हुई।
नगर में किच्छा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ व पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में जुटी भारी भीड़ ने जोरदार स्वागत किया।
पार्टी की प्रदेश प्रभारी सैलजा ने पुराने टैक्सी स्टैंड पर आयोजित सभा में तिलकराज बेहड़ की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा की तानाशाही का डटकर मुकाबला करके जिस तरह बेहड़ ने वोट चोरी को रोका और कांग्रेस को जिताया वह प्रदेश में सभी के लिए मिसाल है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सभी से एकजुट होकर इस बार चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की। यात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, सह प्रभारी मनोज यादव, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, प्रदेश महासचिव डा.गणेश उपाध्याय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शामिल रहे। इसके साथ ही ब्लाक प्रमुख गुलशन सिंधी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, गुड्डू तिवारी, पप्पू दुआ, सरवरयार खान, नारायण बिष्ट, अशोक चुघ आदि मौजूद रहे।
शुक्रवार कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा के शांतिपुरी पहुंचने पर गोलगेट पर प्रदेश महासचिव डा. गणेश उपाध्याय, विनोद कोरंगा, नारायण सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रेम आर्य, हरीश पाठक आदि ने जोरदार स्वागत किया।
महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को घेरा
कांग्रेस की न्याय यात्रा शुक्रवार को किच्छा से सितारगंज पहुंची। यहां तिरंगा चौराहे से यात्रा मुख्य चौराहे होते हुए एमपी चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा नानकमत्ता की ओर रवाना हो गई।
शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
