धान खरीद की अव्यवस्था को लेकर किच्छा में किसान और विधायक धरने पर बैठे, हंगामा
किच्छा में धान खरीद व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर किसानों और विधायक ने मंडी समिति गेट पर धरना दिया।

किसानों के साथ किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह धरने पर बैठे। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) । क्रय केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने और कच्चा आढ़तियों द्वारा अभी तक खरीद शुरू न करने से गुस्साए किसानों ने मंडी समिति गेट पर धरना दे दिया।
किसानों ने मांग उठाई कि मिलर्स अगर खरीद नहीं कर रहे हैं तो उनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाए और एस्मा लगाया जाए। किसानों के साथ किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह भी धरने पर बैठे और अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने की मांग की।
धरने की सूचना मिलते ही डिप्टी आरएमओ वरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर किसानों और विधायक से बात की। साथ ही भरोसा दिलाया कि आज पंजीकरण का अंतिम दिन है, जो पंजीकरण नहीं कराएंगे और पंजीकृत मिलर्स खरीदारी में मनमानी कटौती करेंगे तो कार्रवाई शुरू होगी।
