हर्ष फायरिंग में घायल बच्चे की हालत गंभीर, किडनी-रीढ़ की हड्डी पर असर
हर्ष फायरिंग के दौरान घायल हुए बच्चे की हालत गंभीर बनी हुर्इ है। गोली लगने से बच्चे की किडनी और रीड की हड्डी पर असर पड़ता है।
किच्छा, जेएनएन। हर्ष फायरिंग में घायल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुर्इ है। गोली लगने से उसकी किडनी और रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ा है। चिकित्सकों ने उसे 72 घंटे के गहन निरीक्षण में रखा है। उसका हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
नई सुनहरी किच्छा में इमरती लाल के पुत्र अंशु वर्मा की शुक्रवार को बारात जानी थी। जिसके चलते गुरुवार रात को पार्टी रखी गर्इ थी। देर रात डीजे पर डांस कर रहे युवकों ने अवैध असलहे से फायर किया तो गोली खम्बे से टकरा कर दस साल के विपिन पुत्र कैलाश को जा लगी।
विपिन के पेट से खून निकलता देखा मौके पर हड़कंप मच गया था। प्राथमिक उपचार के बाद विपिन को हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सको ने 72 घंटे के बाद ही हालात साफ होने की बात कही है। पुलिस इमरती लाल के परिवार के साथ ही फोटोग्राफर से पूछताछ के साथ साक्ष्य तलाशने में जुटी है। पुलिस ने फायर करने वालों को भी चिह्नित कर लिया है।
वहीं, घायल विपिन के मामा जयवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गोपी पुत्र छिंदा निवासी सुरेंद्र, गुरतेज पुत्र दलबीर सिंह निवासी मछली मंडी और काले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार दोपहर हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत राठौर के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने कोतवाल उमेश मलिक से मुलाकात कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।
यह भी पढ़ें: मारपीट के दौरान घायल हुए युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़ें: लूट के दौरान बदमाशों के हमले में जख्मी हुए मैनेजर की अस्पताल में मौत
यह भी पढ़ें: रुड़की लूटकांड के संदिग्ध आरोपित को पुलिस ने बिहार में किया गिरफ्तार