विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

By Rajendra Singh MitadiEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 16 Nov 2026 01:06 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झन्कईया में शंकर चाय वाले की टपरी पर अचानक पहुंचकर खुद चाय बनाई और लोगों ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार सुबह झन्कईया में एक अलग और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। छठ महापर्व के कार्यक्रमों और जनसंपर्क के बीच मुख्यमंत्री अचानक शंकर चाय वाले की टपरी पर पहुंच गए।

यहां उन्होंने खुद अपने हाथों से चाय बनाई और वहां मौजूद लोगों को चाय पिलाई। मुख्यमंत्री ने भी अपनी बनाई चाय का आनंद लिया। मुख्यमंत्री को अचानक चाय की टपरी पर अपने बीच देखकर स्थानीय लोग उत्साहित हो उठे।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 12.19.51 PM (2)

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों, युवाओं और वहां मौजूद लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। चाय की चुस्कियों के बीच उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।

साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर लोगों से फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री के इस सहज और मिलनसार अंदाज की लोगों ने सराहना की। आम लोगों के बीच पहुंचकर उनके साथ चाय बनाना और बैठकर बातचीत करना चर्चा का विषय बना रहा।

यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथन, सीएम धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।