मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई में 2.54 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण ...और पढ़ें
-1794812950656_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जासं, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना की।
करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से निर्मित मंदिर में मुख्यमंत्री ने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके साथ ही मंदिर परिसर में नवनिर्मित धर्मशाला और हाईटेक शौचालय का भी लोकार्पण किया। मंदिर पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों, पुजारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और आम लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना और प्रसाद वितरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक परंपराएं और आस्था के केंद्र समाज को सकारात्मक ऊर्जा देने के साथ ही आपसी एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।
यह भी पढ़ें- CM धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- 'मनमुताबिक नतीजे न आने पर न्यायपालिका और एजेंसियों पर उठाती है सवाल'
यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथन, सीएम धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना