विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- 'मनमुताबिक नतीजे न आने पर न्यायपालिका और एजेंसियों पर उठाती है सवाल'

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:00 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे न्यायपालिका और जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

HighLights

  1. कांग्रेस को न्यायपालिका और जांच एजेंसियों पर नहीं है भरोसा।

  2. मनमुताबिक चुनाव परिणाम न आने पर कांग्रेस उठाती है सवाल।

  3. उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, कालाढूंगी। नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न तो न्यायालय पर भरोसा है और न ही जांच एजेंसियों पर। अपने मुताबिक चुनाव परिणाम नहीं आने पर सवाल खड़े करना ही कांग्रेस का काम रह गया है।

चुनाव हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि ईवीएम से जीत मिलने पर कांग्रेस के नेताओं की जुबान पर ताला लग जाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर कई बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन वे केवल भाषणों तक ही सीमित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बाद समाज में बेटियों को सम्मान, शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है: सीएम धामी

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों को संरक्षण देकर चुनाव को प्रभावित करने की राजनीति करना चाहती है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने इस दिशा में ऐतिहासिक पहल की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी उत्पादों को देश-विदेश में पहचान दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए हाउस ऑफ हिमालयाज योजना के तहत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

महिला सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े कानूनों को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।अंकिता भंडारी प्रकरण पर कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को बेवजह राजनीतिक मुद्दा बना रही है, जबकि मामले में आरोपियों को सजा मिल चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक मंशा के अनुरूप फैसले नहीं आने पर अनावश्यक अड़चनें पैदा करती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के माध्यम से मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कांग्रेस इसमें भी बाधा डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अब गर्भवती के साथी को मिलेंगे 600 रुपये, सरकारी अस्पतालों में प्रसव को मिलेगा बढ़ावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।