विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक वर्ग आज से, सीएम धामी और बीएल संतोष रहेंगे मौजूद

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:23 AM (IST)

काशीपुर में भाजपा उत्तराखंड का दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग शुरू हो रहा है। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग मंगलवार (आज से) होटल गौतमी हाइट्स, बाजपुर रोड में शुरू हो रहा है। आयोजन 13 एवं 14 अक्टूबर तक चलेगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने बताया कि पहले दिन दोपहर बाद 2:30 बजे उद्घाटन सत्र होगा। वर्ग में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार और प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट भी वर्ग में रहेंगे।

यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में हल्दी रोड स्टेशन के पास मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरीं, छह घंटे तक रेल यातायात प्रभावित

यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगरः खटीमा में जमीन में सोना होने का लालच देकर लाखों रुपये ठगे, फर्जी दारोगा ने धमकाया, नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज